सैमसंग ने दोस्तो भारतीय बाजार में अपने दो ए-सीरीज स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इसमें Samsung Galaxy A35 5G और Samsung Galaxy A55 5G शामिल है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से इन दोनों की चर्चा जोरों पर थी। वहीं, आज ब्रांड द्वारा फोन के स्पेसिफिकेशन सहित अन्य डिटेल वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। इस पोस्ट में आप सैमसंग गैलेक्सी ए35 5G की फुल जानकारी देख सकते हैं।
Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Samsung Galaxy A35 5G डिवाइस में एक बड़ा 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस पर FHD+ 1080 x 2340 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 16M कलर डेप्थ और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है
प्रोसेसर
Samsung Galaxy A35 5G को ऑक्टा कोर Exynos 1380 चिपसेट से ताकत मिलती है। यह 5-नैनोमीटर प्रक्रिया पर आधारित चिपसेट है। जिसकी मदद से गेमिंग सहित अन्य ऑपरेशन बड़े आराम से होते हैं।
स्टोरेज
Samsung Galaxy A35 5G दो स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस 8GB रैम के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB शामिल हैं, जो ऐप्स,फोटो, वीडियो और कई चीजों के लिए बढ़िया स्पेस है। इसके साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड से 1टीबी तक स्टोरेज भी बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी
Galaxy A35 5G को एक मजबूत 5000mAh की बैटरी चलाती है जो एक ही चार्ज पर लंबे समय तक उपयोग का वादा करती है। इसके अलावा फोन 25W फास्ट चार्जिंग के समर्थन वाला है। जिससे बैटरी को जल्दी फुल किया जा सकता है।
कैमरा
Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन में एक इम्प्रेसिव ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) तकनीक शामिल है इससे शार्प और स्थिर तस्वीरें मिलती हैं। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा उपलब्ध है। जो यूजर्स को अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का आनंद लेने में मदद करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Galaxy A35 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे नवीनतम एंड्रॉयड सुविधाओं और सुधारों का लाभ उठाया जा सकता है। Samsung यह भी वादा करता है कि डिवाइस को चार साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।
कीमत
कीमत की बात करे दोस्तो तो सैमसंग कंपनी इसे 14 मार्च को रिवील करेगी। गैलेक्सी A35 की शुरुआती कीमत ₹34,000 और गैलेक्सी A55 की कीमत 43,000 रुपए हो सकती है
.jpeg)