Realme ने बीते दिन ही पुष्टि की थी कि भारत में नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च होगा। इसे लेकर फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव है। हालांकि कंपनी ने फोन के नाम के अलावा डिजाइन या लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। इसी बीच नए लीक मार्केटिंग पोस्टर में स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और कुछ अहम फीचर्स सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक हुए पोस्टर के अनुसार Realme P4 Lite 5G को भारत में 19 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। पोस्टर में यह भी दिख रहा है कि इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। पोस्टर में दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलने वाली होगी और फोन में 6 साल तक बैटरी लाइफ बनाए रखने की क्षमता दी जाएगी। इसके अलावा पोस्टर में 4 साल तक लैग-फ्री यूसेज का दावा भी किया गया है।
Realme P4 Lite 5G फोन को मजबूती के मामले में भी बेहतर अपग्रेड के साथ लाया जा सकता है। लीक पोस्टर के अनुसार इसको MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस किया जा सकता है। जिससे लगता है कि यह डिवाइस टिकाऊ और रग्ड डिजाइन के साथ आ सकता है।
डिजाइन की बात करें तो पोस्टर में फोन का ब्लू कलर वैरियंट दिखाई देता है। इसके बैक पैनल पर रेटेंगुलर डिजाइन दिख रहा है। जिससे यह अलग लुक दे रहा है। इन सेक्शन्स पर लेदर-फिनिश टेक्सचर देखने को मिलता है, जो फोन को प्रीमियम लुक प्रदान कर सकता है। कैमरा डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन सर्कुलर कैमरा रिंग्स को वर्टिकली देखे जा सकता है। हर लेंस के चारों ओर अलग से मेटल रिंग दी गई है। इसके साथ ऊपर की तरफ एक LED फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है।
बता कि फिलहाल कंपनी ने इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन, डिस्प्ले या प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर हीं की है। हालांकि लॉन्च डेट सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में Realme P4 Lite 5G से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ सकती है।
अपकमिंग Realme P4 Lite 5G, पिछले महीने लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेड 5G वर्जन होगा। इस फोन को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी। जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। यह स्मार्टफोन फिलहाल Flipkart पर Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme P4 Lite में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। इस पर 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है। परफॉरमेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है, जो 12nm प्रोसेस पर आधारित है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड दे सकता है। डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
कैमरा सेटअप में फोन के रियर पर 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग से लैस है।
यदि आप भी नया और सस्ता 5जी डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो Realme P4 Lite 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। Techkhabr.in विजिट करते रहें।
