दोस्तो बता दे की Car AC: कई लोग तेल बचाने के लिए कार का एसी चलाने से डरते हैं. इसकी बजाय खिड़की खोलकर सफर करते हैं. मान लीजिए आप ड्राइव नहीं कर रहे हैं, और एयर कंडीशनर (AC) चल रहा है, तो कितना तेल खर्च होगा? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बिना कार चलाए एक घंटे तक एसी ऑन रखने में कितने तेल की खपत होती है.
गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है, देश के कई शहरों में तापमान 45 से ऊपर पहुंच गया है. लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है. ऐसी भयंकर गर्मी में बिजली की कटौती भी भयंकर हो रही है. ऐसे में बिना लाइट के रात या दिन गुजारना लोगों के कठिन हो जा रहा है.
इसी लिए बहुत से लोग अपनी गाड़ी को खडा करके एसी चला कर गर्मी से बचने की कोशिश करते हैं. कई बार आपने अपने आसपास बिजली की ज्यादा कटौती होने गाड़ी में एसी चलाकर आराम करते हुए देखा होगा.
खड़ी गाड़ी पर एसी चलाना कितना ठीक?
खड़ी कार में एसी चलाने पर कितना फ्यूल होगा खर्च
अगर आप गाड़ी खड़ी करके एसी चलाते हैं और सोचते हैं कि गाड़ी फ्यूल खर्च नहीं करेगी तो आप गलत सोच रहे हैं. दरअसल खड़ी गाड़ी पर एसी चलाने में प्रति घंटा एक लीटर फ्यूल खर्च होता है. फ्यूल का ये खर्च 1.5 लीटर इंजन वाली गाड़ी पर टेस्ट किया गया है. वहीं 1.2 लीटर इंजन कैपेसिटी वाली गाड़ी में भी इतना ही फ्यूल खर्च होता है
