आ गया मार्केट में Honor 300 Pro की इमेज देखे कैसे होगा डिजाइन ओर कलर

आ गया मार्केट में Honor 300 Pro की इमेज देखे कैसे होगा डिजाइन ओर कलर

 ऑनर अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज 300 लॉन्च कर सकता है। इसके तहत Honor 300 और Honor 300 Pro जैसे दो मॉडल आ सकते हैं। दरअसल इनके पेश होने की खबर इसलिए जोर पकड़ रही है क्योंकि ऑनर 300 प्रो की एक इमेज लीक में सामने आई है। जिसमें नया लुक देखा सकता है। बता दें कि यह श्रृंखला पूर्व में आई 200 का सक्सेसर बनेगी। आइए, आगे लेटेस्ट जानकारी को विस्तार से जानते हैं


Honor 300 Pro इमेज (लीक)


Honor 300 Pro को लेकर चीन की CNMO वेबसाइट द्वारा इमेज और जानकारी शेयर की गई है।


आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि Honor 300 Pro को Honor 200 Pro की तुलना में एक अनोखे कैमरा डिजाइन के साथ देखा जा सकता है।


पूर्व मॉडल के पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल से Honor 300 Pro में थोड़ा अलग लुक दिख रहा है।


आगामी Honor 300 Pro के कैमरा मॉड्यूल का नया डिजाइन है जो इसे अलग बनाता है लेकिन यह बाकि पहले के 200 Pro जैसा ही लग रहा है।


Honor 300 Pro के बैक पैनल पर मार्बल जैसा लुक है। इसे ओशन स्यान कलर में दर्शाया गया है।


स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरे के लिए पिल शेप पंच-होल कटआउट और कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के राइट साइड पर हैं।


फिलहाल इसकी इतनी ही जानकारी मिली है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में अन्य डिटेल भी सामने आ सकती है।


Honor 200 Pro के स्पेसिफिकेशंस


डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Honor 200 Pro में 2700 × 1224 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ के साथ 6.78 इंच 1.5K OLED कर्व डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।


प्रोसेसर: मोबाइल में क्वॉलकॉम Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और Adreno 735 GPU है।


रैम और स्टोरेज: Honor 200 Pro में स्टोरेज के लिए 512 जीबी का बड़ा स्पेस मिलता है। जबकि 12जीबी रैम दी गई है।


कैमरा:ऑनर 200 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 50MP OmniVision OV50H प्राइमरी सेंसर, 2.5cm मैक्रो 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 50MP 2.5x पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP+2MP फ्रंट डुअल कैमरा दिया गया है।


बैटरी: फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस SuperCharge फास्ट तकनीक मिलती है।

Comments