ये तो कमाल हो गया सोलर चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच हुआ लॉन्च Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 जिस मिलेगा लल्लन टॉप फीचर्स

ये तो कमाल हो गया सोलर चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच हुआ लॉन्च Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 जिस मिलेगा लल्लन टॉप फीचर्स

 

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 सीरीज को कंपनी ने 4 कलर में पेश किया है जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, और ब्राउन का ऑप्शन है।



Casio अपनी G-SHOCK कैटिगरी में दमदार और टिकाऊ वॉच लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। अब कंपनी ने G-SHOCK कैटिगरी में ही नई वॉच सीरीज G-STEEL GBM-2100 को भारत में लॉन्च किया है। सीरीज की ये वॉच मेटल ऑक्टागनल बेजल डिजाइन में आती हैं। डायल में ट्रांसपेरेंट ग्रिड पैटर्न दिया गया है जिसमें सर्कुलर ब्रश्ड फिनिश है। यह 200 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 



Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 price


Casio  G-SHOCK   G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 सीरीज को कंपनी ने 4 कलर में पेश (via) किया है जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, और ब्राउन का ऑप्शन है। घड़ी की कीमत 19,995 रुपये है। इसे ऑफलाइन Casio Store के अलावा, ऑनलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 




 Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 specifications

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 वॉच मेटल ऑक्टागनल बेजल डिजाइन में आती हैं। डायल में ट्रांसपेरेंट ग्रिड पैटर्न दिया गया है जिसमें सर्कुलर ब्रश्ड फिनिश है। इंटीरियर बिल्ड फैक्टर की बात करें तो इसमें स्टेनलैस स्टील बेजल का इस्तेमाल किया गया है और भीतरी केस भी ग्लास रेजिन फाइबर के साथ बेहद टिकाऊ बताया गया है। यह कॉम्बिनेशन इसके भीतरी मेकेनिज्म को पूरी सेफ्टी देता है। 


इसमें हाई कंट्रास्ट डायल है जिससे कि लो-लाइट में भी यह आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसमें टफ सोलर फंक्शन है जिससे यह सूर्य की रोशनी में भी चार्ज होती रहती है। इसके अलावा इसके Smartphone Link फीचर की मदद से यह आसानी से स्मार्टफोन के साथ पेअर हो जाती है। 

GBM-2100 सीरीज में कंपनी ने Super Illuminator दिया है जिसके साथ हाई ब्राइटनेस LED लाइट है। इसके अलावा इसमें जरूरी फीचर्स जैसे शॉक रसिस्टेंस, 200 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस, डेली 5 अलार्म, स्टॉपवॉच, काउंटडाउन टाइमर, और वर्ल्ड टाइम का सपोर्ट भी दिया गया है। 















Comments