Xiaomi लाई 85 इंच बड़ा TV Redmi Max 85 inch 2025 मॉडल : जिसमे मिलेगा लल्लन टॉप फीचर्स कीमत बस इतनी है

Xiaomi लाई 85 इंच बड़ा TV Redmi Max 85 inch 2025 मॉडल :  जिसमे मिलेगा लल्लन टॉप फीचर्स कीमत बस इतनी है

 

Xiaomi ने नया टीवी Redmi Max 85 inch 2025 मॉडल लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट है, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में 3 जीबी रैम, और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। साउंड के लिए 10W  के स्टीरियो स्पीकर हैं। इसमें दो HDMI पोर्ट,  दो USB पोर्ट और Ethernet  व  Bluetooth 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 


Xiaomi Redmi Max 85 2025 TV price


 Xiaomi के Redmi Max 2025 सीरीज के 85 इंच मॉडल की  कीमत 4,699 युआन (लगभग 55,754 रुपये) है। टीवी को  JD.com से खरीदा जा सकेगा जिसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।  
  

Xiaomi Redmi Max 85 2025 TV Specifications


Xiaomi Redmi Max 85 2025 टीवी, जैसा कि नाम से पता चलता है, 85 इंच के 4K डिस्प्ले से लैस है। इसमें 3840×2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में 4K HDR डिकोडिंग भी है, और एक 4K 60Hz MEMC डाइनेमिक कंपेनसेशन फीचर है। यह इमेज क्लियरिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें 178° वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है। यह अलग-अलग एंगल से आराम से देखा जा सकता है।  


शाओमी स्मार्ट टीवी 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। यह फास्ट इंटरनेट स्पीड सपोर्ट करता है और लो लेटेंसी देता है जिससे कि कनेक्टिविटी बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा इसमें Bluetooth वॉयस रिमोट है जो NFC वन-टैप कास्टिंग को सपोर्ट करता है











Comments