1 जनवरी से महंगा होने जा रहा Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाद में लेने वाले पछताएंगे जान ले क्या क्या मिलेगा फीचर्स क्या रहेगा कीमत

1 जनवरी से महंगा होने जा रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाद में लेने वाले पछताएंगे जान ले क्या क्या मिलेगा फीचर्स क्या रहेगा कीमत

एथर (Ather) अपने सबसे किफायती मॉडल की कीमत में 1 जनवरी 2024 से बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी इस ईवी की कीमत में 6,000 रुपये तक बढ़ोतरी करने वाली है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।


इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एथर (Ather) ने कुछ महीने पहले अपनी फैमिली-सेंट्रिक इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्टा (Rizta) को लॉन्च किया था। अब डीलर सूत्रों ने हमें बताया है कि कंपनी अपने सबसे किफायती मॉडल की कीमत 1 जनवरी से 4,000 से 6,000 रुपये तक बढ़ाएगी। एथर रिज्टा (Ather Rizta) तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। वर्तमान में कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।



तीन वैरिएंट में एथर रिज्टा



एथर रिज्टा (Ather Rizta) तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें S वैरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपये, Z 2.9 वैरिएंट की कीमत 1.27 लाख रुपये और Z 3.7 वैरिएंट की कीमत 1.46 लाख रुपये है।


6,000 तक बढ़ सकती है कीमत



इसके अलावा प्रो पैक (Pro Pack) है, जो स्कूटर के अधिकांश फीचर्स को अनलॉक करता है। इसकी कीमत तीन वैरिएंट के लिए क्रमशः 13,000 रुपये, 15,000 रुपये और 20,000 रुपये ज्यादा है। 1 जनवरी से रिज्टा (Rizta) की कीमत 4,000 से 6,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। हालांकि, प्रत्येक वैरिएंट के लिए ब्रेकअप स्पष्ट नहीं किया गया है।
 


Comments